Home लाइफस्टाइल महंगे सीरम भी फेल हैं चावल के मांड के आगे! इन तरीकों...

महंगे सीरम भी फेल हैं चावल के मांड के आगे! इन तरीकों से बनाएं 3-इन-1 होममेड किट और पाएं शीशे जैसा ग्लो…

10
0
  • जापानी और कोरियन स्किन केयर प्रॉडक्ट्स में चावल का स्टार्च खासतौर से शामिल होता है, यह उनकी ग्लास स्किन पाने का सीक्रेट है। 
  • चावल के मांड से स्किनकेयर

लाइफस्टाइल डेस्क। हम अक्सर चावल के पानी को बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि यही पानी त्वचा पर किसी जादू जैसा काम कर सकता है। वहीं, आज जिस कोरियन या जापानी ब्यूटी सीक्रेट्स के पीछे लोग भाग रहे हैं, उसका राज भी इसी चावल के मांड में छिपा हुआ है। फिर क्यों न इसे अपने स्किनकेयर का हिस्सा बनाया जाए, आइए जानते हैं इसे रूटीन में शामिल करने के तरीके।

चावल के मांड से बनी क्रीम

चावल के मांड से नेचुरल क्रीम घर पर तैयार की जा सकती है, जिसके लिए घर में मौजूद कुछ चीजों की जरूरत है। इस क्रीम से चेहरे पर निखार आने के साथ चमक भी बरकरार रहती है।

सामग्री

3-4 चम्मच गाढ़ा चावल का मांड

 

2 चम्मच एलोवेरा जेल

 

1 विटामिन ई कैप्सूल

 

1/2 चम्मच नारियल तेल

 

कैसे बनाएं?

चावल के मांड को सबसे पहले ठंडा होने के लिए रख दें और उसके बाद मांड में एलोवेरा जेल मिक्स करें। इसमें विटामिन ई कैप्सूल अच्छे से मिला लें। सबसे आखिर में नारियल तेल मिलाकर फेंट लें। क्रीम का टेक्स्चर स्मूद दिखने लगे तो समझें क्रीम तैयार है। इसे सुबह-शाम के स्किनकेयर रूटीन में शामिल करें।

स्क्रब

चावल के इस गाढ़े पानी स्टार्च होता है और इससे बना यह स्क्रब दाग-धब्बे हटाने के साथ ही बेजान त्वचा पर रौनक लाने में मदद करेगा।

 

सामग्री

2 चम्मच चावल का मांड

 

2 चम्मच आटा या बेसन

 

कैसे बनाएं?

एक कटोरी में 2 चम्मच चावल का मांड लेकर उसमें आटा या बेसन मिक्स कर लें। आपका नेचुरल स्क्रब तैयार है, इसे चेहरे पर लगाकर 5 मिनट तक स्क्रब करें, फिर उसके बाद सादे पानी से धो लें।