शिक्षाविद् एवं समाजसेवी आईपी मिश्रा को जन्मदिन पर मिली शुभकामनाएं, युवा ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह व साथियों ने की सौजन्य भेंट…
भिलाई। छत्तीसगढ़ अंचल के प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी आईपी मिश्रा के जन्मदिन के अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं भिलाई ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन के अध्यक्ष, युवा ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह (छोटू) अपने साथियों के साथ शंकराचार्य कॉलेज स्थित उनके कार्यालय पहुंचे और पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह एवं उनकी टीम ने आईपी मिश्रा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर समाज व शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि आईपी मिश्रा शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं तथा उनका मार्गदर्शन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
जन्मदिन पर हुई इस आत्मीय मुलाकात के दौरान जोगराव, सन्नी सिंह,शाहनवाज कुरैशी ने उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।

