सजग विद्यार्थी, सुरक्षित समाज”: एसपी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में ग्राम देमार हाई स्कूल में नशामुक्ति, यातायात, राहवीर एवं साइबर जागरूकता अभियान…
- “राहवीर बनकर बचाएं अनमोल जिंदगी”: विद्यार्थियों को दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए किया प्रेरित
- “सजग विद्यार्थी, सुरक्षित समाज”: नशामुक्ति, यातायात नियमों एवं साइबर सुरक्षा की दी महत्वपूर्ण जानकारी*
पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस यातायात द्वारा ग्राम देमार स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नशामुक्ति, यातायात सुरक्षा, राहवीर योजना एवं साइबर अपराध से बचाव को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों एवं उससे होने वाले सामाजिक नुकसान, यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की तत्काल सहायता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज में भी नशामुक्ति, सुरक्षित यातायात एवं साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।
▪️ *नशे के खिलाफ विद्यार्थियों को किया जागरूक*
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों एवं नशे की लत से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।
▪️ *यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश*
विद्यार्थियों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व, तेज गति से वाहन चलाने के दुष्परिणाम, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन न चलाने, नशे में वाहन न चलाने तथा नाबालिगों को वाहन न देने सहित विभिन्न यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
पुलिस ने विद्यार्थियों से कहा कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने माता-पिता एवं आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।
▪️ *“राहवीर योजना” की दी जानकारी*
कार्यक्रम में राहवीर योजना (Good Samaritan) के संबंध में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया गया। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में मदद करने वाले नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को दुर्घटना पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आने हेतु प्रेरित किया गया।
▪️ *साइबर अपराध से बचाव के बताए उपाय*
विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, OTP, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया पर अज्ञात व्यक्तियों से संपर्क, फर्जी कॉल एवं साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों के संबंध में जागरूक किया गया।
विद्यार्थियों को समझाया गया कि OTP, PIN, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें।
▪️ *बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं शिक्षक रहे उपस्थित*
कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देमार के प्राचार्य श्री देवनाथ साहू, यातायात प्रभारी उनि. खेमराज साहू,आर.राजीव साहू यातायात स्टाफ सहित विद्यालय के व्याख्याता श्री द्वारिका राम साहू, श्री बी.आर. साहू, श्रीमती सीमा देवांगन, श्रीमती दीप्ति शुद्ध सोनी, श्री भागवत सिन्हा, श्री जीवन लाल साहू, श्री संतराम देवांगन, श्रीमती हरप्रीत कौर छाबड़ा, श्रीमती ज्योति साहू, श्री कमल कुमार गंधर्व, श्रीमती नीलम गौतम, ग्रंथालय प्रभारी श्री डोमन लाल साहू, पी.टी.आई. श्री प्रखर श्रीवास्तव, सहायक अध्यापक श्री डी.आर. मंडावी, श्री धनसिंह नेताम, श्रीमती करुणा नायर, कार्यालय प्रभारी श्री एम.आर. साहू, श्री एम.के. साहू, व्यवसायिक शिक्षक श्रीमती गंगोत्री साहू, श्रीमती दीप शिक्षा तिवारी, भृत्य श्री जुगल किशोर साहू, श्री भुवनेश्वर कुंजाम एवं श्री डेमन यादव सहित विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।
धमतरी पुलिस द्वारा जिले के स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थानों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नशामुक्त समाज, सुरक्षित यातायात एवं साइबर अपराध मुक्त समाज के निर्माण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


