सरयू पारीण ब्राम्हण समाज की कार्यकारिणी सदस्य की बैठक संपन्न…
सरयू पारीण ब्राम्हण समाज की कार्यकारिणी सदस्य गण की बैठक दिनांक 6अगस्त ,दिन गुरुवार को समाज के ब्रह्म प्रकाश भवन में आयोजित हुई, बैठक की अध्यक्षता श्री प्रभु नाथ मिश्रा अध्यक्ष सरयू पारीण ब्राम्हण समाज ने किया,
एवं बैठक संचालन श्री राम लखन मिश्र महासचिव ने किया, बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री प्रभु नाथ मिश्रा ने कहा कि समाज द्वारा पूर्व के किए कार्य एवं आगामी होने वाले कार्य क्रम की जानकारी दी एवं समाज के भवन निर्माण एवं विस्तारीकरण की जानकारी दी,समाज द्वारा हर वर्ष समाज हित में अनेक कार्य किया जा रहा है, और आगे भी किया जाएगा, समाज के अध्यक्ष श्री प्रभु नाथ मिश्रा ने समाज की गतिविधियों को और तेज करने और ज्यादा विस्तार करने के दृष्टिकोण से सरयू पारीण ब्राम्हण समाज का कार्यकारी अध्यक्ष पद पर समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं पदाधिकारी श्री नागेन्द्र पांडेय को एवं समाज सेवी एवं समाज क्षेत्र मे सदैव गतिशील रहने वाले पदाधिकारी श्री विष्णु पाठक को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष एवं युवा नेता श्री लोकेश पांडे को युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया,की घोषणा बैठक में की गई,इस अवसर पर समस्त पदाधिकारी गण एवं सदस्यों ने स्वागत करते हुए श्री नागेन्द्र पाण्डे, श्री विष्णु पाठक, श्री लोकेश पाण्डे का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया, और आशा व्यक्त किया कि समाज में और ज्यादा गतिशीलता आयेगी और मजबूत होगा,
इस अवसर पर समाज के महासचिव श्री राम लखन मिश्रा ने कहा कि समाज के कार्य अपने एजेंडे के तहत भलीभांति चल रहे हैं इसी के तहत स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर समाज के भवन में 15 अगस्त को सुबह 10 बजे झंडारोहण किया जाएगा एवं इसी दिन समाज की महिला प्रकोष्ठ की मातृ शक्ति द्वारा 15 अगस्त को दोपहर 2 बजे से हरियाली तीज पर्व,एवं गीत संगीत का कार्य क्रम आयोजित किया जाएगा ,इन दोनों ही कार्य क्रम में आप सभी लोगों की उपस्थिति जरूरी रूप से हो, बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आगामी कार्य क्रम के विषयक अपने विचार व्यक्त किए, बैठक में प्रमुख रूप से समाज अध्यक्ष प्रभु नाथ मिश्रा, महासचिव रामलखन मिश्रा, नागेन्द्र पांडेय, विष्णु पाठक कोषाध्यक्ष कैलाश पाठक, डॉ अखिलेश त्रिपाठी,हरिकृष्ण पांडे, दिनेश मिश्रा, रामविलास मिश्रा,दीपक मिश्रा, सुभाष चंद्र तिवारी,लोकेश पाण्डे,सहित समस्त कार्य करणी सदस्य गण उपस्थित थे,

