19 साल बाद Emraan Hashmi के सैड सॉन्ग का बना रीमिक्स, इंटरनेट पर मचाई धूम; रिपीट पर गाना सुन रहे लोग…
- 19 साल बाद इमरान हाशनी (Emraan Hashmi) का सैड सॉन्ग रीमिक्स वर्जन में रिलीज किया गया है जो अब इंटरनेट पर छा गया है।
- इंटरनेट पर छाया इमरान हाशमी का गाना।
एंटरटेनमेंट डेस्क। इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) पर फिल्माया गया एक रीमिक्स सैड सॉन्ग 19 साल पुरानी यादों को ताजा कर रहा है। इस गाने की एक-एक धुन, आवाज और लिरिक्स ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है।
यह गाना है ‘तेरा मेरा रिश्ता’ (Tera Mera Rishta Song)। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म आवारापन (Awarapan) के सारे गाने सुपरहिट हुए थे, जिनमें से एक ‘तेरा मेरा रिश्ता’ भी है।
इमरान हाशमी का सुपरहिट गाना
2007 में रिलीज हुआ ‘तेरा मेरा रिश्ता’ बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक गानों में से एक है। जब यह गाना आया था, तो हर म्यूजिक लवर्स के दिलों में बस गया था और आज भी इसका क्रेज पहले जैसा ही है। इस गाने की धुन प्रीतम ने तैयार की थी, जबकि बोल सईद कादरी ने लिखे थे। इस गाने को पाकिस्तानी सिंगर मुस्तफा जाहिद (Mustafa Zahid) ने अपनी आवाज में अमर बना दिया था।
19 साल बाद बना गाने का रीमिक्स
अब 19 साल बाद ‘तेरा मेरा रिश्ता’ (Tera Mera Rishta Remix Song) का रीमिक्स सॉन्ग बना है। इस गाने को आवारापन के सीक्वल आवारापन 2 (Awarapan 2) के लिए फिर से रीक्रिएट किया गया है। इस बार गाने को मुस्तफा ने आवाज नहीं दी है और ना ही म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम हैं।
रीक्रिएटेड सॉन्ग ने इंटरनेट पर मचाई धूम
‘तेरा मेरा रिश्ता 2.0’ (Tera Mera Rishta 2.0 Song) के लिरिक्स फिर से सईद कादरी ने लिखे हैं, लेकिन इसका म्यूजिक मिथुन (Mithoon) ने रीक्रिएट किया है। इस गाने को साज भट्ट (Saaj Bhatt) और सुबोध शर्मा (Subodhh Sharma) ने अपनी आवाज दी है। हालांकि, रीक्रिएटेड सॉन्ग के लिए पाक सिंगर मुस्तफा और म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम को क्रेडिट दिया गया है।
यह रीमिक्स सॉन्ग हाल ही में रिलीज हुआ है और आते ही इंटरनेट पर छा गया है। इस गाने को यूट्यूब पर 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और इस वक्त यह इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। लोग रिएक्शन दे रहे हैं कि वे रिपीट पर गाना सुन रहे हैं।