मानसून में हेयर फॉल और डैंड्रफ से हैं परेशान? बालों पर ऐसे लगाएं फिटकरी, दिखेगा फर्क…
- फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं जो स्कैल्प से जुड़ी समस्यओं को कम कर बालों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि बालों पर फिटकरी का इस्तेमाल किस तरह कर सकते हैं.
- बालों में ऐसे लगाएं फिटकरी
लाइफस्टाइल डेस्क: बारिश के मौसम में चाय के साथ गरमा-गरम पकौड़े खाना हर किसी को पसंद होता है. लेकिन इस मौसम में बालों से जुड़ी कई समस्याएं, जैसे डैंड्रफ, खुजली और स्कैल्प से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में इन समस्याओं को कम करने के लिए लोग कई घरेलू नुस्खे आजमाते हैं. फिटकरी भी इन्हीं में से एक है. आज हम आपको बताएंगे कि बालों पर फिटकरी सही तरीके से कैसे लगाना चाहिए और इसे लगाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
बालों पर फिटकरी लगाने के फायदे
फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं जो स्कैल्प पर मौजूद बैक्टीरिया और फंगस को कम करने में मदद कर सकते हैं. यह स्कैल्प पर जमा गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को साफ करने के साथ डैंड्रफ और खुजली जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में भी मदद कर सकती है.
फिटकरी को बालों में कैसे लगाएं?
गुलाब जल में मिलाकर लगाएं फिटकरी
फिटकरी को बालों में लगाने के लिए सबसे पहले फिटकरी का थोड़ा सा पाउडर लें. इसमें गुलाब जल मिलाकर पतला पेस्ट बना लें. अब इस मिश्रण को स्कैल्प पर हल्के हाथों से लगाएं और लगभग 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से अच्छी तरह धो लें. अगले दिन आप अपने बालों में शैंपू कर सकते हैं.