September 8, 2026

ना समोसा, ना कचौड़ी… पूर्वांचल की शान है यह देसी दाल फरा, नाश्ते में जरूर करें ट्राई; नोट करें रेसिपी…

images

लाइफस्टाइल डेस्क। उत्तर प्रदेश और बिहार की एक फेमस डिश है दाल फरा, जिसे वहां लोग सुबह या शाम के नाश्ते में खाना बेहद पसंद करते हैं। चने की दाल और गेहूं से बनने वाली इस डिश को कहीं-कहीं पर पिठा या दालपिठा भी कहा जाता है। यह रेसिपी बनाने में जितनी आसान है, उतनी ही पौष्टिक है क्योंकि दाल की फिलिंग इसे प्रोटीन रिच बनाती है।

दाल फरा रेसिपी

आइए जानते हैं प्रोटीन रिच इस स्नैक की आसानी रेसिपी:

सामग्री

2-3 कप चावल का आटा

 

1 कप दाल

 

1/2 कप उड़द दाल (बिना छिलके वाली)

 

जरूरत अनुसार पानी

 

1 इंच कद्दूकस अदरक

 

1 चुटकी हींग

 

1 छोटा चम्मच जीरा

 

2-3 बारीक कटी हरी मिर्च

 

1/2 चम्मच हल्दी

 

1/2 चम्मच लाल मिर्च

 

1 मीडियम साइज प्याज

 

2-3 चम्मच हरा धनिया बारीक कटा

 

2 बड़े चम्मच तेल या घी

 

स्वादानुसार नमक

 

विधि

दाल फरा बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप दाल और 1/2 कप बिना छिलके वाली उड़द दाल को अच्छे से धोकर कम से कम 4-5 घंटे तक पानी में भिगोकर रख दें।

 

जब 4-5 घंटे हो जाएं तब दाल की स्टफिंग की तैयारी शुरू कर दें। इसके लिए पानी में भिगोई हुई दाल का पानी निकालकर बर्तन में अलग रखें।

 

दाल में ऊपर से 1 छोटा चम्मच जीरा, 2-3 बारीक कटी हरी मिर्च, 1 चुटकी हींग को मिलाकर मिक्स में दरदरा पीस लें।

 

फिर दाल पीसने के बाद इसमें 1/2 चम्मच हल्दी, 1/2 चम्मच लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक मिलाएं।

 

सबसे आखिर में दाल के मिश्रण में 2-3 चम्मच हरा धनिया बारीक कटा भी मिक्स करें। फरा के लिए दाल की स्टफिंग तैयार है।

 

आटा तैयार करने के लिए एक बर्तन में पानी और नमक डालकर उबालें। इस पानी को हल्का गुनगुना करने के बाद इससे नरम आटा गूंथ लें।

 

अब इस आटे की छोटी-छोटी लोइयां तैयार कर पूरियां बेल लेनी है।

 

इन पूरियों में स्टफिंग भरकर आधे चांद का साइज दें और किनारों को बंद कर दें। सभी पूरियों में इसी तरह स्टफिंग भरें।

 

सभी फरा को पहले स्टीमर में डालकर भाप में 6-7 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं।

 

जब आटा ट्रांसपेरेंट लगने लगे और अंदर की दाल चिपचिपी न लगे, तब समझें कि फरा पक गए हैं।

 

आपके सभी फरा तैयार हैं, इन्हें अलग बर्तन में निकालकर रख लें।

 

अगर आप इसमें थोड़ा ट्विस्ट देना चाहते हैं इसे फ्राई कर लें।

 

इसके लिए मीडियम साइज प्याज काट लें और दूसरी तरफ कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालें।

 

फिर उसमें जीरा डालने के बाद प्याज भून लें।

 

ऊपर से नमक, मिर्च डालकर फरा भी साथ में डालें और फ्राई करें। आपके दाल फरा तैयार हैं।

 

 

You may have missed