Home दुर्ग एयर इंडिया सैट्स कार्गो की कॉन्फ्रेंस मीट में एयर कार्गो सेवाओं की...

एयर इंडिया सैट्स कार्गो की कॉन्फ्रेंस मीट में एयर कार्गो सेवाओं की दी गई विस्तृत जानकारी…

7
0

भिलाई। आज एयर इंडिया सैट्स कार्गो द्वारा कॉन्फ्रेंस मीट का आयोजन किया गया। बैठक में एयर कार्गो से जुड़ी सेवाओं, प्रक्रियाओं एवं व्यापारिक संभावनाओं के संबंध में प्रतिभागियों को विस्तृत एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।

इस मीट में प्रदेश महामंत्री अजय भसीन के नेतृत्व में 15 युवा जनरेशन ऑफ भारत के उत्साही युवा शामिल हुए।

अजय भसीन ने अपने उदबोधन में कहा कि

कॉन्फ्रेंस मीट का उद्देश्य व्यापारियों एवं उद्यमियों को एयर कार्गो की सुविधाओं से अवगत कराकर उन्हें तेज, सुरक्षित और व्यवस्थित माल परिवहन के लिए प्रोत्साहित करना है।और इस व्यवस्था से छत्तीसगढ़ के व्यापारियों को निश्चित लाभ होगा।

साथ आये युवा टीम ने अपने व्यापार से संबंधित कार्गो की जानकारी के लिए कई प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासा पूर्ण की।

मीट के दौरान विशेषज्ञों द्वारा एयर कार्गो के माध्यम से विभिन्न प्रकार के माल के परिवहन, बुकिंग प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, सुरक्षा मानकों तथा समयबद्ध एवं सुरक्षित परिवहन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही व्यापारियों और उद्यमियों के लिए एयर कार्गो सेवाओं के महत्व एवं इसके माध्यम से व्यापार को बेहतर बनाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।

 

कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने एयर कार्गो से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एयर इंडिया के पदाधिकारी व भिलाई से शंकर सचदेव,चिन्ना राव,पूर्णिमा,विकास जायसवाल,अमन मिश्रा,विकास पांचाल, अंश सिंह,निरंकार सिंह,तुषार शर्मा,संदीप रोहरा,अमित,लक्की सोनी,आशीष कुशवाहा, सुभम पाणिग्रही, रोहन शाह, मयंक कृष्णनानी, विशाल भसीन,नील जायसवाल एवम अन्य युवा शामिल हुए।

कार्यक्रम बेबीलोन होटल में सम्पन्न हुआ।