भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई के शिक्षा विभाग द्वारा हिंदी के सम्मान, महत्व, एकता को बनाएं रखने के लिए बी.एड.प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं के लिए हिंदी दिवस के अवसर पर कविता पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सुंदर भावों द्वारा पंक्तियों के माध्यम से हिंदी का गुणगान किया। आकांक्षी, धात्री,कामिनी मंडावी,डिंपल साहू भूमिका साहू, हिमानी ने अपनी प्रतिभागिता दी।
प्रथम स्थान आकांक्षी द्वितीय स्थान हिमानी और तृतीय स्थान धात्री ने प्राप्त किया इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती छाया क्लॉडियस ने हिंदी हमारी केवल संवाद का माध्यम ही नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, सोंच और पहचान का सशक्त जरिया बताया। विभागाध्यक्ष डॉ. मोहना सुशांत पंडित ने भावी शिक्षकों को हिंदी के प्रति गर्व महसूस करते हुए इसकी गरिमा को बनाए रखने के लिए विद्यार्थियों संदेश दिया।
कार्यक्रम प्रभारी डॉ. हेमलता सिदार ने विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति प्रेम सम्मान एवं उचित भाव भंगिमाओं, आरोह अवरोह, रसों के साथ कविता पाठ करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग की सहायक प्राध्यापिकाएँ डॉ. भावना चौहान, श्रीमती नाज़नीन बेग,श्रीमती आशा साहू, श्रीमती रोमा टंडन एवं बी. एड .प्रथम सेमेस्टर की छात्राएं समस्त उपस्थित रही।




