- 51 लाख से अधिक अतिरिक्त कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
दुर्ग। दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि 17 सितंबर का दिन देश के लिए खुशी और गौरव का दिन है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर केंद्र सरकार ने संगठित क्षेत्र के श्रमिकों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत अनिवार्य कवरेज की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रतिमाह करने की मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने इस अहम निर्णय की आधिकारिक घोषणा की।
सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि करीब 12 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद लिया गया यह निर्णय श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा कवच को मजबूत करने वाला है। इससे पहले सितंबर 2014 में ईपीएफओ की वेतन सीमा ₹6,500 से बढ़ाकर ₹15,000 की गई थी। वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों, बढ़ती आय और न्यूनतम मजदूरी दरों में संशोधन को देखते हुए यह बदलाव आवश्यक था।
51 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा सीधा लाभ
सांसद विजय बघेल ने बताया कि ₹15,000 से ₹25,000 के बीच मासिक वेतन पाने वाले लगभग 51 लाख से अधिक अतिरिक्त कर्मचारी अब अनिवार्य रूप से ईपीएफओ के दायरे में शामिल हो सकेंगे। इससे श्रमिकों को भविष्य के लिए बचत और सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलेगा।
ईपीएफ, पेंशन और जीवन बीमा का मिलेगा लाभ
नए दायरे में आने वाले कर्मचारियों को कर्मचारी भविष्य निधि (EPF), कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के माध्यम से सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन तथा कर्मचारी जमा-संबद्ध बीमा योजना (EDLI) के तहत जीवन बीमा सुरक्षा का लाभ मिलेग



