Home दुर्ग पाँच बिल्डिंग दुर्गोत्सव समिति की नई कार्यकारिणी गठित…

पाँच बिल्डिंग दुर्गोत्सव समिति की नई कार्यकारिणी गठित…

6
0
  • क्वॉर नवरात्रि के भव्य आयोजन की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

दुर्ग। पाँच बिल्डिंग दुर्गोत्सव समिति के 34वें वर्ष के आयोजन को लेकर माँ दुर्गा मंच परिसर, पाँच बिल्डिंग कॉलोनी, दुर्ग में समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 11 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ होने वाले क्वॉर नवरात्रि पर्व को भव्य, गरिमामय एवं सफल रूप से आयोजित करने को लेकर विस्तृत रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में नवरात्रि आयोजन की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रमों को लेकर सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। साथ ही समिति द्वारा वर्ष 2025 के आय-व्यय का पूर्ण ब्योरा प्रस्तुत कर उसकी समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान वर्ष 2026 के लिए पाँच बिल्डिंग दुर्गोत्सव समिति की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में श्री विजय लहरे, श्री अनुरूप साहू एवं श्रीमती बबीता गुड्डु यादव (पार्षद) को जिम्मेदारी दी गई। प्रमुख सलाहकार श्री जी.एस. ताम्रकार एवं श्री भानु प्रताप यादव बनाए गए।

अध्यक्ष श्री संतोष सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल बैस एवं श्री संतोष सिंह राजपूत, महासचिव श्री धर्मेन्द्र देशमुख एवं श्री ओंकार देवांगन तथा कोषाध्यक्ष श्री रवि सिंह ठाकुर एवं श्री लाखन सिंह राजपूत नियुक्त किए गए।

इसी प्रकार सांस्कृतिक महासचिव के रूप में श्री गौरीशंकर रावना एवं श्री चन्द्रभान चन्द्राकर तथा सचिव के रूप में श्री विकास शर्मा, श्री रूपेन्द्र साहू (छोटे) एवं श्री रवि कहार को जिम्मेदारी सौंपी गई।

नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने समिति द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने तथा आगामी क्वॉर नवरात्रि पर्व को धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता एवं गरिमामय वातावरण के साथ भव्य रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया। बैठक के समापन पर समिति के सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।