- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के काफिले पर हमले की कड़ी निंदा — धीरज बकलीवाल
दुर्ग। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री भूपेश बघेल जी के काफिले पर हुए पथराव एवं हमले की शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष श्री धीरज बकलीवाल ने कड़ी निंदा की है और इसे देश के लोकतंत्र पर हमला बताया।
धीरज बकलीवाल ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों एवं उनके नेताओं को जनता के बीच जाकर अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी भी नेता या राजनीतिक दल के काफिले पर हमला करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। ऐसी घटनाओं से लोकतंत्र की गरिमा प्रभावित होती है।
उन्होंने कहा कि श्री भूपेश बघेल जी छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ भरतीय राष्टीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एंव असम राज्य के प्रभारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी के संगठनात्मक कार्य से असम में मौजूद थे। उनके काफिले को निशाना बनाया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर घटना है।
चुनाव प्रचार के दौरान
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई साथ ही एआईसीसी सचिव एंव असम के सह प्रभारी मनोज चौहान जी और काफ़िले मे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे
धीरज बकलीवाल ने प्रशासन से मांग की है कि घटना की निष्पक्ष जांच कर हमले के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की जाए तथा उनके खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही चुनावी माहौल में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा की जब से असम मे भाजपा की सरकार सत्ता मे आई है तब से हिंसक घटनाओ मे बढ़ोत्री हुई है एवं यहाँ हमला भाजपा की सोची समझी साजिश है क्यों की भाजपा को इस उप चुनाव मे अपनी हार नज़र आ रही है
इस हमले से कांग्रेसी डरने वाले नही है
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और शांतिपूर्ण राजनीतिक संवाद में विश्वास रखती है। राजनीतिक असहमति का जवाब हिंसा नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाना चाहिए।
धीरज बकलीवाल
अध्यक्ष
शहर जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग



