- एएचपी परिसरों में कार्य करने के प्रति लगभग 35 एनजीओ एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों में इच्छा और उत्साह देखने को मिला
रायपुर, -प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी पीएमएवाय 2.0 अंतर्गत एएचपी आवासीय परिसरों में सामुदायिक सहभागिता, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, रखरखाव एवं सामुदायिक प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से एनजीओ एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में लगभग 35 एनजीओ एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। बैठक के दौरान विशेष रूप से महिलाओं की सक्रिय भागीदारी एवं एएचपी परिसरों में कार्य करने की उनकी इच्छा और उत्साह देखने को मिला।
विभिन्न संस्थाओं ने एएचपी परिसरों में निवासरत परिवारों के साथ मिलकर सामुदायिक प्रबंधन और सामाजिक समावेशन, जागरूकता, महिला एवं बाल गतिविधियों, स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता तथा सामुदायिक प्रबंधन के क्षेत्र में कार्य करने में रुचि व्यक्त की।
बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि एएचपी में केवल आवास उपलब्ध कराना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि आवासीय परिसरों में “अपनी कॉलोनी–अपनी जिम्मेदारी” की भावना विकसित करना भी आवश्यक है। इसके लिए एनजीओ , रेसीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन /समिति एवं हितग्राहियों के बीच नियमित संवाद और सहभागिता को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई गई।
बैठक में हितग्राहियों में सामुदायिक सहभागिता और अपनी कॉलोनी की भावना विकसित करना,रेसीडेंस एसोसिएशन को सक्रिय और सक्षम बनाने में सहयोग, स्वच्छता, स्वच्छता, रखरखाव और आवासीय अनुशासन के प्रति जागरूकता, महिलाओं, बच्चों और समाज के अन्य सदस्यों की सहभागिता, हितग्राहियों की समस्याओं के समाधान हेतु समन्वित प्रयास, एनजीओ द्वारा आईईसी एवं जनजागरूकता गतिविधियों का संचालन, एएचपी परिसरों के दीर्घकालीन सामुदायिक स्थायित्व हेतु संयुक्त कार्ययोजना के संबंध में चर्चा कर सुझाव लिए गए। साथ ही आगामी चरण में चयनित एएचपी परिसरों में गतिविधियों को पायलट आधार पर संचालित करने की दिशा में चर्चा की गई।
बैठक में रायपुर नगर पालिक निगम के अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, नगर निगम की सोशल डेवलपमेन्ट ऑफिसर डॉ संगीता ठाकुर की उपस्थिति रही,
बैठक में प्रकृति की ओर कदम से श्री मोहन वल्यानी, पर्यावरण प्रेमी संगठन से विद्याभूषण, सुरक्षित भव फाउंडेशन से डॉ. संदीप धूपर, ग्रीन आर्मी से श्री अमिताभ दुबे, श्रीमती सरिता नामदेव एवं श्रीमती नीलू अवधिया, श्री श्याम कुमार बैचलर, श्री शशिकांत यादव, श्री सुबोधकांत एवं श्री सुनील कुमार, पी. के. राघव, पर्ल वेलफेयर से श्री राजेश गोयल, मोक्सीहेल फाउंडेशन से श्री रोहित कुमार, एसएनएस सोसाइटी से श्री सुयश शुक्ला एवं श्री रामानंद निर्मलकर, नया सवेरा कल्याणी समिति से श्री विष्णु प्रसाद साहू, हरसंभव फाउंडेशन से श्री विकास ठाकुर, एक पहल स्वयं सहायता समूह से श्रीमती नीलम अग्रवाल एवं श्री रितेश अग्रवाल, सहयोग एक कोशिश से श्रीमती मोनिका बागरेचा, सिख समाज से श्री गुरदीप टुटेजा, प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज से श्रीमती भारती किरण शर्मा एवं श्रीमती निशा तिवारी, बिप्र महिला समाज से श्रीमती सरिता शर्मा एवं श्रीमती प्रीति शुक्ला, यूफोरिया ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सोसाइटी से श्री सुबोध कांत, संकल्प सांस्कृतिक समिति से श्री अजय श्रीवास्तव एवं श्री मुरली प्रधान, दिव्यांगजन बोर्ड से श्री राकेश सिंह, सीजी डेफ एसोसिएशन से श्री रमेशचंद्र तथा सेवा प्रदाता संघ से श्री दीपक तिवारी सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधिगणों की उपस्थिति रही।
बैठक में उपस्थित संस्थाओं ने एएचपी परिसरों में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ाने के लिए सहयोग एवं संयुक्त रूप से कार्य करने में सकारात्मक रुचि व्यक्त की।





