रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर विद्युत विभाग की अध्यक्ष श्रीमती सुमन पाण्डेय द्वारा नगर निगम जोन क्रमांक 10 अंतर्गत विद्युत विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक ली गई, बैठक में नगर निगम जोन 10 जोन अध्यक्ष श्री सचिन बी. मेघानी, पार्षद, जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा, कार्यपालन अभियंता विद्युत श्री संदीप शर्मा एवं नगर निगम विद्युत विभाग और जोन 10 विद्युत विभाग के अन्य सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
बैठक में जोन क्षेत्र अंतर्गत स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, बंद एवं खराब स्ट्रीट लाइटों के सुधार, विद्युत संधारण कार्यों तथा विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था से संबंधित प्रचलित एवं लंबित कार्यों की समीक्षा की गई।
नगर निगम विद्युत विभाग अध्यक्ष श्रीमती सुमन पाण्डेय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नागरिकों से प्राप्त विद्युत एवं स्ट्रीट लाइट संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण किया जाए। साथ ही जोन क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था का नियमित निरीक्षण करते हुए बंद स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र चालू करने एवं आवश्यक संधारण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।





