Home दुर्ग 30 सितंबर की संभागीय रैली व धरना प्रदर्शन की सफलता हेतु 27...

30 सितंबर की संभागीय रैली व धरना प्रदर्शन की सफलता हेतु 27 सितंबर को दुर्ग में कर्मचारी संघ की आवश्यक बैठक; प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा करेंगे संबोधित…

12
0

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के बैनर तले आगामी 30 सितंबर 2026 को दुर्ग में विशाल संभागीय रैली एवं धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इस आंदोलन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तय करने हेतु दिनांक 27 सितंबर 2026 (दिन रविवार) को प्रातः 11:00 बजे जिला पंचायत सभागार, दुर्ग के सभा कक्ष में दुर्ग संभाग स्तरीय आवश्यक बैठक आहूत की गई है।

बैठक को मुख्य रूप से संघ के प्रांताध्यक्ष श्री पवन शर्मा जी संबोधित करेंगे तथा आंदोलन की सफलता हेतु संभाग भर के कर्मचारियों का मार्गदर्शन करेंगे। इस बैठक में दुर्ग संभाग के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों एवं संगठन के समस्त संवर्गों व विभागों के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है।

अपीलकर्ता पदाधिकारी:

बैठक को सफल बनाने हेतु प्रांतीय महामंत्री विजय लहरे, वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रदीप बाबा चौहान, संभागीय अध्यक्ष आनंद कुमार श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष (दुर्ग) भानु प्रताप यादव, जिला सचिव शिवदयाल घृतलहरे, शिक्षा विभाग संयोजक सुखेंद्र देवांगन, पशु चिकित्सा विभाग संयोजक सुरेश साहू, आईटीआई संयोजक जुवेल लकड़ा, राजस्व विभाग संयोजक यशवंत साहू, स्वास्थ्य विभाग संयोजक अमर सिंह पटेल, एमपीडब्ल्यू स्वास्थ्य विभाग संयोजक पंकज राठौर, आयुर्वेद विभाग संयोजक जवाहर साहू, हॉस्टल वार्डन विभाग संयोजक अनिल दुबे एवं आबकारी विभाग संयोजक संजय सिंह ने संभाग के सभी पदाधिकारियों व कर्मचारी बंधुओं से समय पर बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।