March 8, 2026

*एसडीएम ने स्वतंत्रता दिवस आयोजन हेतु बैठक लेकर दिए निर्देश *

IMG-20230811-WA0024

छुईखदान —नवगठित जिले खैरागढ़ छुईखदान गंडई अंतर्गत छुईखदान के जनपद सभागार में अनु विभागीय अधिकारी राजस्व रेणुका रात्रे गंडई छुई खदान, एवं तहसीलदार मोक्षदा देवांगन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के आयोजन हेतु आवश्यक बैठक ली, एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इस अवसर पर अमरदीप अंचल तहसीलदार साल्हेवारा , नेहा ध्रुव तहसीलदार गंडई, सज्जन देशमुख तहसील छुईखदान, नायब तहसीलदार छुई खदान, मोहित ध्रुव जनपद छुई खदान, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे.
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले आयोजन को लेकर एसडीएम ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी सौपे गए कार्य को जिम्मेदारी से निर्वहन करें. मुख्य कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित होगा. जिले सहित तहसील स्तर छुईखदान में भी स्वतंत्रता दिवस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जावेगा. मुख्यालय में आयोजित होने वाला आयोजन शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप ही आयोजित किए जाएंगे.मुख्य अतिथि द्वारा स्थानीय छुई खदान के हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा, एवं राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण अन्य आयोजन होंगे |

You may have missed