केन्द्र सरकार ईडी और सीबीआई का कर रही है दुरूपयोग-दीपक दुबे
दुबे के नेतृत्व में कांगे्रसियों ने फूका ईडी और सीबीआई का पुतला
भिलाई। आज नेहरू नगर चौक में केंद्र सरकार की विपक्ष को दबाने की मुहिम
के तहत ई डी का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसके विरोध में कांग्रेस नेता
दीपक दुबे के नेतृत्व में वैशाली नगर विधानसभा के नेहरू नगर चौक में ई डी
और केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। सैकड़ो की
संख्या में इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
कांग्रेस नेता दीपक दुबे ने बताया की प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
के नेतृत्व में जनहित हितैषी सरकार चल रही है। जन जन की भावनाओं के
अनुरूप सरकार फैसला कर रही है और कार्य कर रही है। जिससे भारतीय जनता
पार्टी भयभीत है। आसन्न चुनाव में अपनी अवश्यमभावी पराजय को देखते हुए
भारतीय जनता पार्टी के पास कोई दूसरा चारा नहीं है ,इसलिए षड्यंत्र कर
सत्ता में पहुंचने की नाकाम कोशिश कर रही है। श्री दुबे ने कहा कि पूरे
देश में जब से भाजपा की सरकार और मोदी की सरकार आई है अपने राजनीतिक
विरोधियों को इसी प्रकार से परेशान किया जा रहा है,ई डी जोकि एक
संवैधानिक संस्था है ,ईसका दुरुपयोग अपने निहित स्वार्थ की पूर्ति के लिए
कर रही है पूरे देश में अगर आंकड़े उठाकर देख जाए तो ई डी के द्वारा की
गई कार्रवाई में 90 प्रतिशत मामले न्यायालय के समक्ष खारिज किया जा रहे
हैं ,इसका अर्थ यह है राजनीतिक दुरुपयोग करने के लिए ई डी का दुरुपयोग
हो रहा है।
इसके विरोध में पूरा प्रदेश भाजपा की सरकार को सबक सिखाने एवं धूल चटाने
के लिए विधानसभा चुनाव में मतदान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैंकेंद्र
सरकार एवं श्वष्ठके पुतला दहन में प्रमुख रूप से जानकी रमैया ,संजय
बत्रा,संघर्ष हिरवरकर खुर्शीद अहमद, डॉक्टर कंसारी , अमिताभ सरकार,शेर
सिंह छाबड़ा, मंगल सिंह आनंद कपूर ताम्रकार, राजेश कोटवानी, प्रीतम
देशमुख, विनोद राणा, रब्बानी भाई,किरण भंडारी, दिनेश बाजपेई, अजय मिश्रा,
सुनील वैष्णव, अमित सिंह जीके ब्रह्मे ,अनुज दुबे, तिलक राजपूत, दलजीत
सिंह, फर्नीस शर्मा, सुदीप शर्मा, रामकुमार सोनी, घनश्याम साहू, संजय
श्रीवास्तव,जितेंद्र हसवानी, ज्ञानसिंह, लव सोनी, मोहित साहू,नदीम
सिद्दीकी, गौरव उपाध्याय,आदित्य शर्मा, लीलाधर ,लकी वर्मा,
संजय,नीलू,सतीश पांडे, तुषार नील,अंकल बाबू, परवेज खान,रवि केवलतानी,मनोज
बनिक, वरुण केवलतानी,मलिक कुलदीप मलिक,अखिलेश हबीबुल्लाह,अत्ताउल्लाह,
सत्यम, बिट्टू,रितु ,चंद्रकांत साहू, रामकुमार सोनी,अमन, प्रभराज,रियांश,
मोहित उदय, दीक्षांत, रवि सागर, मुकेश टंडन, बिग (राजकुमार) सहित सैकड़ो
कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।