March 10, 2026

ओडिशा में बिजली गिरने से 10 की मौत

24

ओडिशा के छह जिलों में भारी बारिश और बिजली का कहर ओडिशा में शनिवार को भारी बारिश हुई। इस दौरान छह जिलों में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई। विशेष राहत आयुक्त के कार्यालय ने बताया कि बिजली गिरने से खुर्दा जिले में चार, बोलांगीर में दो और अंगुल, बौध, जगतसिंहपुर तथा ढेंकनाल में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। बयान में कहा गया है कि बिजली गिरने से खुर्दा में भी तीन लोग घायल हो गए।

You may have missed