March 11, 2026

हांडी लूट प्रतियोगिता में प्रदेशभर की टीमों ने दिखाया अपना दमखम

IMG-20230911-WA0154

पुरुष वर्ग में धमतरी, महिला वर्ग में दुर्ग और बाल गोपाल वर्ग में पाटन
की टीम ने मारी बाजी
दुर्ग । जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज द्वारा पाटन स्थित गौठान मंच प्रांगण वार्ड क्रमांक 8 में आयोजित मक्खन
हांडी लूट प्रतियोगिता में प्रदेशभर की टीमों ने अपना जौहर दिखाया।
प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग प्रथम पुरस्कार पंचमुखी बजरंग दल साकार
धमतरी, महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार जय मां कंकालीन गोपिका टीम
बैगापारा दुर्ग और बाल गोपाल वर्ग में प्रथम पुरस्कार श्री ग्वाल बाल
टीम आज़ाद चौक पाटन ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग से 10 टीमें, महिला वर्ग से 3 टीम और बाल गोपाल वर्ग से 8 टीमों ने हिस्सा लिया था। विजेता टीमों के अलावा अन्य टीमों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए
गए। इसके पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत की अध्यक्ष पुष्पा यादव और यादव समाज के पदाधिकारियों ने श्री राधाकृष्ण भगवान की आदमकद प्रतिमा का पूजा-अर्चना कर किया। जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल हुई थी।
कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल के छोटे भाई संजय बघेल मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। उन्होने मक्खन हांडी लूट गोविंदा टीम का उत्साहवर्धन करते
हुए यादव समाज के इस आयोजन की सराहना करते हुए यादव समाज सामुदायिक भवन
पूर्ण निर्माण के लिए सांसद निधि से 25 लाख रुपए स्वीकृत करवाने का
आश्वासन यादव समाज को दिया। दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा यादव ने यादव समाज को सहयोग देने का भरोसा दिलाया। यादव समाज के गहिरा
गुरु राजेश यादव ने समाज के शिक्षा पर जोर दिया। उन्होने कहा कि जब समाज शिक्षित होगा,तो समाज के लोग अपने अधिकारों व कर्तव्यों को समझने में
सक्षम होंगे। जिससे यादव समाज को राजनीति में महत्व मांगने की जरुरत नहीं
पड़ेगी,बल्कि विभिन्न राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय व प्रादेशिक नेता खुद यादव समाज से संपर्क करेंगे और समाज को महत्व देंगे। प्रतियोगिता में
छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज प्रदेश अध्यक्ष हर्ष यादव, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव, प्रदेश सचिव चंद्रहास यादव, दुर्ग जिला अध्यक्ष विजय यादव के अलावा यादव समाज के लोग व ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।