June 7, 2026

मुँगेली विवेकानंद विद्यापीठ के सक्षम तिवारी ने ताईकांडो में गोल्ड मेडल प्राप्त कर मुंगेली का नाम रोशन किया

IMG-20230914-WA0176

23वी राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता का आयोजन कोरबा नगर में संपन्न हुआ, जिसमे ताईकांडो में मुंगेली नगर के शिक्षक प्रवीण तिवारी के पुत्र सक्षम तिवारी ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर मुंगेली नगर के गौरव को बढ़ाया। सक्षम विवेकानंद विद्यापीठ में कक्षा 11वी के छात्र है। उसे इस विधा के लिए उसकी बड़ी बहन आभा तिवारी दो वर्षो से प्रेरित करते हुए प्रोत्साहन दे रही है। उसकी इस सफलता पर उनके दादा राम निहोरा तिवारी सेवानिवृत शिक्षक का बहुत बड़ा योगदान रहा है। जो उन्हे नियमित अभ्यास व अनुशासन के लिए अग्रेषित करते रहे है। सक्षम तिवारी के प्रशिक्षक माखन सोनवानी, मिंटू वर्मन, चाचा नवीन तिवारी , राज, वावा इनकी सफलता से हर्ष व्याप्त है

You may have missed