June 7, 2026

कांग्रेस नेता मनोज पाण्डेय के पिता रमेश पाण्डेय का हुआ निधन


उनके अंतिम संस्कार में सीएम के ओएसडी बंछोर, विधायक देवेन्द्र, ट्रांस्पोर्टर इन्द्रजीत हुए शामिल
भिलाई। अंचल के प्रतिष्ठित नागरिक व समाजसेवी तथा वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता व भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक मनोज कुमार पाण्डेय के पिताश्री रमेश पाण्डेय का रायपुर एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे 72 वर्षीय श्री रमेश पाण्डेय एचएससीएल के पूर्व कर्मी थे। उनकी अंतिम यात्रा उनके मदर टेरेसा नगर निवास स्थान से रविवार को निकली और रामनगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे अपने पीछे रोते बिलखते भरा पूरा परिवार छोड़ गये है। इस दौरान युवा विधायक देवेन्द्र यादव, मुख्मंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर, युवा ट्रांस्पोर्टर इन्द्रजीत सिंह, जिलाध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर, कांग्रेस नेता अतुलचंद साहू,वरिष्ठ पार्षद वशिष्ट नारायण मिश्रा, पार्षद लक्ष्मीपति राजू, पार्षद संदीप निरंकारी, पार्षद आदित्य सिंह, एनएसयूआई नेता सुमीत पवार, शरद मिश्रा, प्रताप मिश्रा,  भाजपा नेता मुन्ना पाण्डेय, समाजसेवी गुल्लू श्रीवास्तव, समाजसेवी अनिल सिंह, समाजसेवी विद्युत चौधरी,राजू खंंजर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी व शहर के गणमान्य नगारिक उपस्थित होकर उनको अंतिम विदाई देने के साथ ही दो मिनट का मौन रखकर उनको अपनी श्रद्धांजलि दी।

You may have missed