March 11, 2026

फिर गिरे सोने-चांदी के भाव, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का रेट

91

आज मंगलवार को भी सोने चांदी के दामों में फिर गिरावट आई है। आज 17 अक्टूबर को सोने में 150 रुपए प्रति दस ग्राम तो चांदी में 500 रुपए प्रति किलो गिरावट दर्ज की गई है। आज 17 अक्टूबर 2023 को सराफा बाजार में सोने चांदी के जारी नए दामों के अनुसार, आज मंगलवार को 22 कैरेट सोने (Gold Rate Today) की कीमत 55,100 और 24 कैरेट की कीमत 60, 100 पर ट्रेंड कर रहा है। वही 1 किलो चांदी (Silver price Today) की कीमत 73600 रुपए चल रही है। राहत की बात ये है कि फेस्टिवल सीजन में सोना 56 हजार से नीचे तो चांदी 74 हजार से नीचे चल रही है।

वही आज मंगलवार को 24 कैरेट सोने के भाव की बात करें तो भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने का भाव 60,000 रुपये , दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने का भाव 60,100/- रुपये, हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू एवं मुंबई सराफा बाजार में 59,950/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में भाव 60,160/- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है। आज मंगलवार को जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में चांदी के भाव की बात करें तो 01 किलोग्राम चांदी का भाव (Silver Rate Today) 73,600/- रुपये है, जबकि चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में भाव 77,000/- रुपये है। वही भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी का भाव 73,600 रुपए चल रहा है।

You may have missed