June 7, 2026

जलकर ख़ाक हुई पूरी पैसेंजर ट्रेन, जाने क्या हुआ सवारियों का

414

महाराष्ट्र: राज्य के अहमदनगर और नारायणपुर स्टेशनों के बीच आज दोपहर 3 बजे 8 डिब्बों वाली डीजल-इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट यानी डेमू ट्रेन के पांच डिब्बे जलकर खाक हो गये। इस हादसे में किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं है। ट्रेन में आग लगने के दौरान सभी यात्री सुरक्षित ट्रेन से उतर गए थे।

जलते डिब्बों के अंदर कोई भी व्यक्ति नहीं फंसा हुआ है। सीपीआरओ मध्य रेलवे ने बताया कि रेलवे अधिकारियों द्वारा अग्निशामकों को बुलाया गया है।

You may have missed