March 13, 2026

इस राशि के लोग आज कर सकते हैं धार्मिक यात्रा, जानें अपना राशिफल….

1

मेष: मानसिक अशांति के बावजूद परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी, कार्य एवं व्यवसाय में प्रगति, शिक्षा प्रतियोगिताओं में सफलता।

वृषभ राशि:- धार्मिक यात्रा, देशाटन का भरपूर लाभ उठाएं, संतान प्राप्ति या जन्म के भी उत्तम योग हैं।

मिथुन: थोड़ी अशांति रहेगी लेकिन शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो दिन बहुत अच्छा है।

कर्क राशि: – वैवाहिक दायित्वों की पूर्ति, रोमांस के लिए अच्छा दिन, लेकिन ज्यादा समय बिताएंगे तो झगड़ा भी हो सकता है।

सिंह राशि:- आपकी सज्जनता एवं उदारता को लोग कमजोरी समझेंगे, सावधान रहें। बोलते समय कूटनीति का प्रयोग करें और ऑफिस में शांत रहें।

कन्या राशि: ग्रहों का गोचर भाग्य में उन्नति के संकेत दे रहा है, विदेश यात्रा का भी योग है, यदि आप स्थान परिवर्तन चाहते हैं तो अपने बॉस से सिफारिश करें, काम बन जाएगा।

तुला राशि:- आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्य सराहनीय होंगे लेकिन आज आपका कोई सामान चोरी हो सकता है। अगर आप घर पर हैं तो भी आज अपने घर को सुरक्षित रखें, सावधान रहें।

वृश्चिक राशि:- अत्यधिक ऊर्जा के कारण आप बहुत अधिक बोलेंगे, भाइयों से अनबन न होने दें, कोर्ट-कचहरी के मामले घर पर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा।

धनु राशि:- याद रखें, अपनी बातें गुप्त रखेंगे तो सफल होंगे, नहीं तो लोग आज आपका मजाक उड़ाएंगे, सावधान रहें।

मकर राशि:- यदि आपका कोई पैसा रुका हुआ है तो वह आज आपको मिलने वाला है, थोड़ा सख्ती से मांगेंगे तो मिल जाएगा, रुका हुआ काम भी पूरा हो जाएगा, ग्रह-गोचर आपके पक्ष में है, भरपूर आनंद उठाएं .

कुंभ: ग्रह-गोचर स्थितियां आपके अनुकूल हैं, मकान या वाहन खरीदने का योग है, लेकिन वाहन सावधानी से चलाएं।

मीन राशि :- आज मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन परिणाम कम मिलेगा। बिल्कुल भी निराश न हों, शाम तक परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी