March 12, 2026

उप मुख्यमंत्री अरूण साव से पुलिस महानिरीक्षक श्री रतनलाल डांगी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल ने की मुलाकात

1702716143_a153015cac8f4ce9fe6c

उप मुख्यमंत्री  अरूण साव से आज रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक  रतनलाल डांगी और रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल ने सौजन्य मुलाकात की। श्री साव को उन्होंने उप मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामना दीं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने इस दौरान दोनों से रायपुर रेंज और जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस के सभी विंग्स के बेहतर समन्वय से अपराध पर नियंत्रण के साथ नागरिकों को सुरक्षा मुहैया कराने को कहा।