March 11, 2026

प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, फिर मिले इतने नए मरीज

288

रायपुर: कोरोना और इसके नए वैरिएंट के कारण एक बार फिर सतर्कता बरतने और कोरोना संबंधी सुरक्षा उपायों को अपनाना बेहद जरूरी हो गया है। देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे  है। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी दिख रहा है। यहां लगातार अलग अलग जिलों से कई नए संक्रमितों की रोज पहचान हो रही है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को बताया है।

जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में सोमवार को 3149 सैंपलों की जांच की गई। जिसमें 10 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। जबकि 10 मरीज आइसोलेशन से हुए डिस्चार्ज हुए हैं। राहत की बात ये है कि बीते 24 घंटे में एक भी मरीजों की मौत नहीं हुई है। आज मिले 10 मरीज के बाद पॉजिटिविटी दर 0.32 प्रतिशत हो गई है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 91 है।

You may have missed