March 11, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुमार लक्ष्मी नारायण देव के निधन पर जताया शोक

1705478625_f4bb74b83c8430e6e037

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री साय ने स्वर्गीय श्री देव के पुत्र जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव एवं शोकाकुल परिवारजनों के प्रति भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं एवं परिवारजनों द्वारा इस शोक को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी परंपरा में जीवेम शरदः शतम की बात होती है। स्वर्गीय श्री देव ने यशस्वी जीवन जिया। उन्होंने अपने सुदीर्घ जीवन में अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ ही सार्वजनिक जीवन से जुड़ी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन किया है।

You may have missed