Home Uncategorized सेक्टर 10 में सुन्दरकाण्ड और भंडारा का आयोजन*

सेक्टर 10 में सुन्दरकाण्ड और भंडारा का आयोजन*

3
0

भारत वर्ष की धार्मिक नगरी अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी के भव्य नव निर्मित मंदिर में उनकी प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के अवसर पर 22 जनवरी, 2024 को सेक्टर 10 के सड़क 11 -12 के बीच स्थित दुर्गा – गणेश पूजा पंडाल में प्रातः 10:00 बजे से सुंदरकांड के पाठ का आयोजन ज्ञान दर्शन योग निकेतन, सेक्टर 10 के सानिध्य में किया गया है । पाठ के उपरांत भोग के रूप में खिचड़ी प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा । उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु 20 जनवरी (शनिवार) को संध्या 6:00 बजे आशीष कुमार मिश्रा जी के निवास क्वार्टर 6 बी सड़क 12 सेक्टर 10 पर बैठक आयोजित की गई और बैठक में सभी सक्रिय सदस्यों ने सहमति प्रदान की है। अनुरोध है कि इस आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें ।
भवदीय
सड़क 11 – 12 सेक्टर 10 ,भिलाई की आयोजन समिति ।