Home मध्यप्रदेश एक बार फिर खुशखबरी कुनो नेशनल पार्क से, नामीबिया की चीता ज्वाला...

एक बार फिर खुशखबरी कुनो नेशनल पार्क से, नामीबिया की चीता ज्वाला ने 3 नन्हे शावकों को दिया जन्म

10
0

मध्य प्रदेश के कूना नेशनल पार्क से एक बार फिर खुशखबरी आई  है. ज्वाला नाम की नामीबियाई चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है. ये नामीबियाई चीता आशा द्वारा अपने शावकों को जन्म देने के कुछ ही सप्ताह बाद आया है. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने अपने X हैंडल पर वीडियो शेयर किया है. इसके बाद वन विभाग की टीम भी काफी खुश नजर आई.