March 10, 2026

नकुल-प्रिया नाथ जॉइन कर सकते हैं भाजपा

30

 

सूत्रों की मानें तो कमलनाथ की बजाय उनके बेटे नकुलनाथ और बहू प्रिया नाथ भाजपा जॉइन करेंगे। हालांकि, ये अब तक साफ नहीं हो पाया है कि वे भाजपा में कब शामिल होंगे। वहीं, कमलनाथ भाजपा में शामिल होने की बजाय राजनीति से संन्यास या चुनावी राजनीति से दूर रहने की घोषणा कर सकते हैं। कमलनाथ ने दिल्ली पहुंचने के बाद मीडिया के सवालों पर ये जरूर कहा था कि अगर ऐसा कुछ हुआ तो मीडिया को सबसे पहले बता देंगे। 21 फरवरी को मुख्यमंत्री मोहन यादव का छिंदवाड़ा में दौरा प्रस्तावित है। सियासी जानकारों का कहना है कि इस दौरे पर कमलनाथ के कई समर्थक भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं।

You may have missed