March 10, 2026

प्रथम नगर पालिका आगमन पर सम्मान समारोह में शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज

IMG-20240312-WA0112(1)

 

लोरमी नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद 12 मार्च को कार्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें लोरमी नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले उपमुख्यमंत्री अरूण साव का सम्मान किया जायेगा। सम्मान समारोह की तैयारी जोरों से की जा रही है कार्यक्रम में नगर पंचायत परिवार, व्यापारीगण, विभिन्न सामाजिक संगठन एवं नगरवासियों द्वारा सम्मान किया जायेगा। वे शाम 7 बजे समारोह में पहुंचेगे गौरतलब है कि लोरमी नपं को नगर पालिका बनाने की मांग की जा रही थी नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के पहल पर कुछ दिन पूर्व ही राजपत्र में नगर पालिका के गंठन के संबंध में प्रकाशन हुआ जिसके बाद नगर में हर्ष का वातावरण है नगर पालिका बनने के बाद श्री साव के द्वारा लोरमी के लिये करोड़ो रूपये विकास कार्य के लिये स्वीकृति प्रदान की गयी है जिससे नगर में विभिन्न कार्य कराये जायेंगे नगर के चहुंमुखी विकास के लिये प्रयासरत श्री साव का बड़े धूमधाम से सम्मान किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष अंकिता रवि शुक्ला करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू, ठा. भूपेंद्र सिंह, कोमल गिरी, गुरमीत सलूजा, अंजना देवी, धनीराम यादव, धनेश साहू, दिनेश साहू, प्रदीप मिश्रा, महाजन जायसवाल, विनय साहू, वर्षा सिंह, विक्रम ठाकुर, रवि शर्मा, रामेश्वर बंजारे, विश्वास दुबे, सुशील यादव, सहित समस्त पार्षदगण शामिल होंगे। सीएमओ लालजी चंद्राकर ने समस्त नगरवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

You may have missed