June 13, 2026

लेखिका सुधा मूर्ति ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।

143

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मनोनीत होने के बाद लेखिका सुधा मूर्ति ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। संसद में आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे. इस कार्यक्रम में सुधा मूर्ति के पति और इंफोसिस के सह-संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति भी उनके साथ नजर आए। उनके नामांकन के बाद,पीएम मोदी ने x पर उनको बधाई देते हुए कहा था कि सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनका योगदान बहुत बड़ा और प्रेरणादायक रहा है।”मुझे खुशी है कि भारत के राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए नामांकित किया है।

You may have missed