March 7, 2026

सीजी भिलाई : मंत्रालय व सरकारी विभागों में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

67

भिलाई :  भिलाई मंत्रालय व सरकारी विभागों में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है पुलिस ने आरोपी दुर्वासा दास मानिकपुरी उर्फ अर्जुन उर्फ गोलू पिता स्व. बलराम दास मानिकपुरी उम्र 35 साल निवासी राधिका नगर सांई लीला थाना सुपेला को पकड़ा है आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गयाभिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि तिवेन्द्र कुमार सिन्हा निवास। ग्राम रावा तहसील तरसीवा धतमरी अर्जुनी ने अपने अन्य पीड़ति साथियों के साथ थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अर्जुन मानिकपुरी निवासी सुपेला द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मंत्रालय एवं अन्य विभागों में नौकरी लगाने के नाम से पैसे लेकर धोखाधडी किया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सुपेला में धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि आरोपी अर्जुन मानिकपुरी सुपेला आया है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस तत्काल मौके पर रवाना होकर आरोपी अर्जुन मानिकपुरी को घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि प्रार्थी से 7,10,000 रूपये एवं प्रार्थी के अलावा करीबन 15-20 लोगो से अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर करीबन 71 लाख रूपये की ठगी करना बताया आरोपी के खिलाफ धारा 393/2024 420, 467, 468, 471, 120 बी के तहत जुर्म दर्ज किया गया है इस मामले में और भी खुलासा हो सकता है

 

You may have missed