March 10, 2026

विजय संकल्प यात्रा के तहत सांसद विजय बघेल को विजय बनाने नामांकन रैली के पूर्व हवन यज्ञ भिलाई में

IMG-20230826-WA0207

 

भाजपा समर्थक मंच जो भारतीय जनता पार्टी के एक छोटे भाई के रूप सहयोगी के रूप में पूरे भारत में राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2024 में 400 पार एवं विकसित भारत, हिंदू राष्ट्र निर्माण के संकल्प को लेकर दुर्ग लोकसभा जिले की9 विधानसभा में विजय संकल्प यात्रा के तहत विजय भव, यज्ञ का आयोजन कर प्रखर राष्ट्रवादी कार्यकर्ता हवन कुंड में अपनी विजय भव बनाने के लिए बनाने के लिए आहुति डालेंगे यह आयोजन 15 अप्रैल सोमवार को प्रातः 8:30 से 9:30के मध्य सेक्टर 6 गायत्री मंदिर मैं भव्य शंख ध्वनि गायत्री मंत्र उपचार आचार्य योग के द्वारा किया जाएगा
उक्त आशय की जानकारी भाजपा समर्थक मंच के छत्तीसगढ़ प्रांत अध्यक्ष मनोज ठाकरे एवं राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष भानु जी राव ने जानकारी देते हुए बताया इस कार्यक्रम में दुर्ग जिले के सांसद एवं लोकसभा के प्रत्याशी माननीय विजय बघेल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता की उपस्थिति में सभी भाजपा के कार्यकर्ता विजय संकल्प यात्रा में अपनी आहुति डालकर विजय बघेल जी को विजय बनाने का मार्ग प्रशस्त करें इस अवसर पर राष्ट्रवादी राम भक्त भाजपा समर्थक मंच केकार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे

 

You may have missed