March 10, 2026

वैशाली नगर युवा कांग्रेस ने श्रमिक बस्ती में मनाया राहुल गांधी जी का जन्मदिन

IMG-20240619-WA0131

आज रायबरेली सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय जननायक श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी एवं भिलाई जिला अध्यक्ष विभोर दुरगकर जी के निर्देशानुसार वैशाली नगर विधानसभा अध्यक्ष पलाश लीमेश के नेतृत्व एवं प्रदेश सचिव शिखा रॉय जी के विशेष सहयोग से श्रमिक बस्ती मे बच्चो के साथ जन्मदिन मनाया गया एवं जिस तरह राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो के माध्यम से देश मे हर वर्गो के साथ समय बिताया उनकी समस्या को समझा आज उनसे प्रेरित होकर बच्चो लिए शिक्षा की सामग्री बाटी गई । एवं जननायक राहुल गाँधी जी भारतिय संविधान के लोकाचार को बनाये रखने और भारतीय लोकतंत्र को सांप्रदायिक, फासीवादी और गरीब विरोधी ताकतों से बचाने के लिए लगातार काम कर रहे है यह संदेश लोगो के बीच म पहुचाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपस्थित भिलाई नगर विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष शोएब मोहम्मद खान , दीपक पाटले, जिला महासचिव प्रिंस शेरगिल, भास्कर दुबे, जिला सचिव पी जय कुमार, विधानसभा महासचिव नवीन अग्रवाल , सोमू देवांगन , विवेक मिश्रा, निखिल राजभर, पूजा सिंह, शकुंतला साहू, आरती देवी, पूजा महानंद , जी प्रियंका, संध्या, मर्सिह आदि उपस्थित थे

You may have missed