March 11, 2026

दुर्ग सांसद विजय बघेल व रजनी बघेल के वैवाहिक वर्षगाठ पर आर्टकॉम ने किया वृक्षारोपण

IMG-20240623-WA0205

 

आज टीम आर्टकॉम ने हर आँगन एक पेड़ अभियान कोई आगे बढ़ाते हुये तीन जगहों पर वृक्षारोपण किया जिसमे आज दुर्ग के लोकप्रिय सांसद आदरणीय भैया श्री विजय बघेल व आदरणीय रजनी भाभी जी के विवाह के वर्षगाठ के अवसर पर उनके हाथों से पौधे रोप कर व टीम आर्टकॉम की नयी टी-शर्ट
देकर उन्हें बधाई दी l
आर्टकॉम के समाज के लिये किये जा रहे सकारात्मक कार्य को देखते हुये दिनेश वस्त्रलय के पुरषोत्तम टावरी ने संस्था के सभी सदस्यों कोई इस वर्ष के कार्य के लिये नयी टी शर्ट दी l संस्था संचालक निशु पाण्डेय ने पुरषोत्तम टावरी को आभार व्यस्त करते हुये कहा की
जो संस्था समाज के लिये बेहतर कार्य कर रही है ऐसी संस्थाओं के सहयोग के लिये पुरषोत्तम टावरी की तरह
समाज के अन्य लोगों को भी आगे आना चाहिए ताकि
समाज के लिये बेहतर काम कर रही संस्थाओं को प्रोत्साहन प्राप्त हो l
भिलाई के पूर्व पुलिस अधिकारी सी एस पी सतपती जी ने हमें प्रियदर्शनी परिसर के गुलमोहर उद्यान मे वृक्षारोपण हेतु आमंत्रित किया और हमारी टीम ने आज उनके उद्यान को सुरक्षित देखकर 50 पौधों का रोपण किया l
इसके पश्चात आर एस एस के कार्यकर्ताओ के नेतृत्व
मे महर्षि दयानन्द विद्यालय मे लगभग 30 पौधे लगाये l
हमारी संस्था आर्टकॉम के अभियान को सहयोग के
हम आर एस एस के विजय चौधरी जी को व प्रियदर्शनी परिसर के सतपति जी व उनकी टीम को संस्था के विनोद उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापित किया l
आज इस अवसर पर संस्था के करमजित सिंह, शारदा गुप्ता, डॉ रमेश श्रीवास्तव, अमिताभ भट्टचार्य, हंसराज पटेल, श्रीनिवास मिश्रा,संतोष जायसवाल, संजय तिवारी,मदन सेन, विनोद उपाध्यय,आंनद पाण्डेय,श्रीराम, संगम अग्रवाल, देवांगन, आईपी मिश्रा व निशु पाण्डेय उपस्थित थे l

 

You may have missed