June 7, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रमेश बी तावड़कर की सौजन्य मुलाक़ात

1719331091_02312f416ae717b68b0a

नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में आज शाम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से गोवा विधानसभा के अध्यक्ष  रमेश बी तावड़कर ने सौजन्य मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात के दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री तावड़कर का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी।श्री तावड़कर ने भी गोवा के विकास और विधानसभा की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

You may have missed