March 18, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74 वें जन्मदिवस पर जिला भाजपा द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया

IMG-20240918-WA0164

मुंगेली के रामगढ़ स्थित जिला अस्पताल में एवं आसपास की सड़कों में जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक एवं जिला स्वच्छता अभियान संयोजक ठाकुर भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वयं झाड़ू लगाकर साफ सफाई की। अटल चौक रामगढ़ से सफाई अभियान प्रारंभ कर जिला अस्पताल के अंदर तक साफ सफाई की गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर की। इस अवसर पर उपस्थित रहे नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह,जनपद उपाध्यक्ष पवन पाण्डेय, मिट्ठूलाल यादव,सुनील पाठक,आशीष मिश्रा, राणाप्रतापसिंह,दीनानाथ केशरवानी,श्रीकांत पाण्डेय,उमाकांत सिंह,रमेश बुनकर, रामशरण यादव,संदीप साहू,प्रवीण सोनी,जीवन पटेल,अमितेश आर्य,अश्विन कश्यप, वेदप्रकाश,विजय यादव,महेश यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may have missed