March 19, 2026

आज होगा भव्य एक्जिविशन का शुभारंभ

IMG-20241025-WA0002

वेलडेक्स ग्राउण्ड सिविक सेंटर में एक माह के लिए लोगों के मनोरंजन हेतु
आज होगा भव्य एक्जिविशन का शुभारंभ
बीएसपी ओए अध्यक्ष नरेन्द्र, महासचिव परविंदर व समाजसेवी रजनी के हाथों
होगा आज शाम उदघाटित
भिलाई। शुक्रवार 25 अक्टूबर से आने वाले एक माह तक वेलडेक्स ग्राउण्ड कला
मंदिर के सामने छत्तीसगढ में पहली बार हैण्डलूम हैण्डीक्राफ्ट कन्ज्यूमर
सेल एक्जिविशन का शुभारंभ शुक्रवार 25 अक्टूबर को शाम 6 बजे समाजसेविका
सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी श्रीमती रजनी विजय बघेल के हाथो होगा।
छत्तीसगढ में पहली बार इस शाही उदघाटन में मेला स्थल पर ही रोबोटिक एनिमल
शो का शुभारंभ बीएसपी ऑफिसर एसोसिएशन के तथा सेफी अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार
बंछोर के हाथों होगा। साथ ही मेला स्थल में ही फिश टनल शो का शुभारंभ
बीएसपी ऑफिसर एसोसिएशन के महासचिव परविन्दर सिंह करेंगे। इस तीनों आयोजन
टवीनसिटी की जनता के लिए उनके खरीदी बिक्री एवं उनके मनोरंजन के लिए इस
दिवाली के महापर्व के पहले आयोजक भिलाई की जनता को एक बडा तोहफा देने जा
रहे हैँ। आज मेला स्थल ग्राउण्ड पर ही सुपेला के प्रख्यात पंडित भास्कर
शर्मा जी के द्वारा ग्राउण्ड में ही आयोजन मंडल की टीम के मौजूदगी में


सत्यनारायण की कथा गुरूवार 24 अक्टूबर को कराया गया और प्रसाद वितरण किया
गया। इस दौरान भाजपा नेत्री उपासना साहू, रामदेव साहू, दिलेश, खुशी
ठाकुर सहित मेला प्रमुख टिटू सब्बरवाल व श्री मेहता भी मौजूद थे।

You may have missed