March 10, 2026

पुरंदर मिश्रा ने प्रमोद साहू सहित देवेन्द्र  नगर में उत्तम वाटिका रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नवीन सौंदर्यीकृत कार्यों का लोकार्पण कर दी सौगात

IMG_20241116_211802

रायपुर – आज संध्या रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 3 के जोन अध्यक्ष और महात्मा गाँधी वार्ड नम्बर 12 के पार्षद डॉक्टर प्रमोद साहू सहित वरिष्ठ नागरिकों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, महिलाओं, आमजनों, वार्ड के रहवासियों, नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, उप अभियंता श्री नरेश कुमार साहू और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के उप अभियंता श्री योगेन्द्र साहू सहित सम्बंधित अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में महात्मा गाँधी वार्ड नम्बर 12 के क्षेत्र के तहत देवेन्द्र नगर सेक्टर 5 के उत्तम वाटिका गार्डन एवं देवेन्द्र नगर सेक्टर 4 गार्डन में समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा लगभग 75 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से करवाए गए नवीन सौंदर्यीकृत विकास कार्यों का लोकार्पण कर नागरिकों को शानदार सौगात दी. रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा उत्तम वाटिका गार्डन में लगभग 42 लाख रूपये की लागत से बाउंड्रीवाल संधारण कार्य, पौधरोपण कार्य, नवीन खेल उपकरण, म्यूरल पेंटिंग कार्य, पाथ वे विकास कार्य, प्रकाश व्यवस्था पेयजल व्यवस्था सहित विविध सौंदर्यीकरण कार्य गए हैँ. इसी तरह देवेन्द्र नगर सेक्टर 4 के गार्डन में विविध नवीन सौंदर्यीकरण कार्य रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने लगभग 34 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से करवाये हैँ. बाउंड्रीवाल संधारण कार्य, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पौधरोपण, पाथ वे विकास कार्य आदि विविध नए सौंदर्यीकरण कार्य करवाए हैँ.

You may have missed