Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा ने लहराया परचम, सीएम ने बताया ऐतिहासिक...

छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा ने लहराया परचम, सीएम ने बताया ऐतिहासिक दिन

2
0

देश के दो राज्यों में चुनाव के परिणाम के साथ छत्तीसगढ़ में हुए उपचुनाव के परिणाम भी शनिवार को घोषित हुए, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर दक्षिण विधानसभा में हुए उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी सुनील सोनी ने अपने प्रतिद्वंदी आकाश शर्मा को 46000 से अधिक मतों से हराया है., ऐसे में शनिवार को बिलासपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि 1 साल में भाजपा के द्वारा छत्तीसगढ़ में किए गए विकास कार्यों पर जनता ने अपनी मुहर लगा दी है। इतने भारी मतों से चुनाव में जीत ये दर्शा रहा है कि भाजपा सरकार के कामकाज को जनता सराह रही है।