Home छत्तीसगढ़ छग के शिक्षा विभाग में फेरबदल

छग के शिक्षा विभाग में फेरबदल

11
0

रायपुर। प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने आंशिक फेरबदल करते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षाधिकारी का तबादला करते हुए उन्हें उनके मूल पद पर वापस भेज दिया गया है। उनकी जगह पर एक महिला प्राचार्य विभावरी सिंह ठाकुर को बतौर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर जिले में तैनात किया गया है। इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में उल्लेख किया गया हैं कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किया गया है।