June 7, 2026

कनकापाल के ग्रामीणों द्वारा पोस्टमार्टम के लिए पांच हजार राशि लेने की शिकायत पर महिला राज्य आयोग सदस्य दीपिका शोरी ने किया छिंदगढ़ अस्पताल का निरीक्षण

IMG-20241209-WA0000

 

अनवर हुसैन सुकमा

सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लाक के अंतर्गत गाँव कनकापाल मे एक महिला की मृत्यु होने के बाद उसके पोस्टमार्टम के लिए उसे छिंदगढ़ स्वास्थ केंद्र लाया गया,जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा उनसे पैसे मांगे जाने की बात निकल कर सामने आई,जिसकी जानकारी मिलते ही राज्य महिला आयोग की सदस्य दीपिका शोरी ने डॉक्टर से बात कर बिना कोई शुल्क लिए पोस्टमार्टम करने की बात कही,वंही इस बात की जानकारी मिलते ही महिला आयोग सदस्य ने जानकारी एकत्रित करना प्रारंभ किया,तो जानकारी मिली कि छिंदगढ़ अस्पताल में यह पोस्टमार्टम करने के बाद पैसा लेने वाला काम वर्षों से चला आ रहा हैं,हमेशा डॉक्टर प्यून को देने के नाम से मृतक के घर वालों से पैसे लिया करते थे,दीपिका ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए,तत्काल प्यून की मांग के लिए आवेदन जिला स्वस्थ अधिकारी को देने की बात कही,वही निरीक्षण में आने के बाद खंड चिकित्सा अधिकारी से सम्पर्क करने के बाद भी वो निजी कार्यों का हवाला देते हुए उपस्थित नही हुए जिस पर राज्य महिला आयोग सदस्य दीपिका ने नाराजगी जाहिर की,और कहा ग्रामीण अंचल में जंहा ग्रामीणों के दुःख के समय उनके परिजनों से पैसे लिए जा रहे है ऐसे समय मे बीएमओ से उसकी जानकारी लेने का प्रयास किया गया,ऐसे बड़े मुद्दे को भी हल्के में लेना बीएमओ की बड़ी लापरवाही है,अगर उनकी जानकारी में ये सब हो रहा है तो निश्चित ही यह गलत हो रहा है,इस बात को लेकर मैं कलेक्टर महोदय से चर्चा करूंगी और दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करूंगी, दीपिका शोरी।

You may have missed