एक लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर
कोंडागांव। कोंडागांव में एक लाख रुपए का इनामी नक्सली राजमन होड़ी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। राजमन 2014 से नक्सल संगठन का सक्रिय सदस्य था। वह बेड़मा पंचायत मिलिशिया से लेकर बारसूर एलओएस तक की जिम्मेदारियां संभाल चुका है। राजमन पर हत्या और कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। राजमन होड़ी पर हत्या, अपहरण, लूट, और आर्म्स एक्ट समेत कई अपराध दर्ज हैं। उसके खिलाफ थाना मर्दापाल और पुंगारपाल में हत्या और अन्य गंभीर अपराधों के चार मामले दर्ज हैं।