मशहूर डायरेक्टर पार्थो घोष का इस बीमारी से हुआ निधन,
- बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर पार्थो घोष जिन्होंने माधुरी दीक्षित और नाना पाटेकर जैसे कई सितारों के साथ काम किया उनका सोमवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। 100 डेज और अग्नि साक्षी जैसी फिल्मों के निर्देशक को माधुरी दीक्षित ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक पोस्ट शेयर किया।
नई दिल्ली। बॉलीवुड जगत से एक बेहद ही दुखद सामने आ रही है। नाना पाटेकर से लेकर माधुरी दीक्षित, मिथुन चक्रवर्ती, ऋषि कपूर और श्रीदेवी जैसे सितारों के साथ काम कर चुके हिंदी सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर पार्थो घोष नहीं रहे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे और सोमवार को 100 डेज डायरेक्टर ने आखिरी सांस ली। उनके अचानक निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्थो घोष के निधन से दुखी धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। चलिए जानते हैं कौन हैं पार्थो घोष, कौन सी हैं उनकी सुपरहिट फिल्में और माधुरी दीक्षित ने उनके लिए क्या पोस्ट शेयर किया।
माधुरी दीक्षित ने लिखा- आपके किरदार बोलेंगे
माधुरी दीक्षित ने डायरेक्टर पार्थो घोष को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की। इस स्टोरी को पोस्ट करते हुए हम आपके हैं कौन एक्ट्रेस ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “पार्थो घोष एक ऐसे डायरेक्टर जिन्होंने कई ऐसे पल दिए हैं, जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। आपके किरदार हमेशा आपके लिए बोलेंगे, ओम शांति”।