March 8, 2026

रोहित शर्मा की बीवी का पीछा करते करते घर तक पहुंचा शख्स, फोटोग्राफर पर भड़कीं रितिका सजदेह…

images (2)

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है. इंग्लैंड के दौरे पर जाने से पहले ही उन्होंने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया. पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने के बाद उन्होंने फटाफट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. अब रोहित शर्मा भारत की तरफ से सिर्फ वनडे में खेलते नजर आएंगे. ये धुरंधर जहां भी जाता है लोग पीछा करते हैं, उनकी पत्नी रितिका सजदेह को हाल में इसी वजह से बेहद गुस्से में देखा गया. एक शख्स उनका पीछा करते करते घर तक पहुंच गया था.

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका ने फोटोग्राफर की लगाई क्लास

भारत में सेलिब्रिटी होना कभी कभी उनके लिए ही नहीं बल्कि परिवार के सदस्यों के लिए भी परेशानी का सबब बन जाता है. भारतीय क्रिकेट टीम के सुपर स्टार रोहित शर्मा की फैन फॉलोइंग से सभी वाकिफ हैं. जहां भी वो जाते हैं लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए लाइन लगा देते हैं. उनके घर वालों को भी लोकल फोटोग्राफर काफी परेशान करते हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है. इसमें रोहित शर्मा की पत्नी ऐसे ही एक फोटोग्राफर पर भड़की हुई नजर आ रही है.

रितिका का पीछा कर रहा था फोटोग्राफर

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका की तस्वीर निकालते निकालते एक फोटोग्राफर उनके घर तक पहुंच गया. जब वो बिल्डिंग के अंदर जा रही थी तब भी वो लगातार फोटो क्लिक करता जा रहा था. इस बात पर रितिका को गुस्सा आ गया और उन्होंने एक्शन लेते हुए पलटकर पूछ ही लिया क्या कर रहे है. क्या हो रहा है ये क्यों खींच करे हो फोटो. आप अंदर कहां घुसे चले आ रहे हैं. जब रितिका ने फोटो खींचने वाले शख्स की क्लास लगाई तो जाकर वो पीछे हटा.

बॉलीवुड की वजह से बढ़ा ये कल्चर

फिल्मी दुनिया में काम करने वाले कलाकार के घर के बाहर या जहां भी वो जाते हैं वहां पैपराजी (फोटोग्राफर जो स्वतंत्र रूप से सेलिब्रिटी का फोटो खींचते हैं) पहुंच जाते हैं. एयरपोर्ट, फिल्म के सेट, जिम, होटल और यहां तक कि रिश्तेदार के घर के बाहर भी ये खड़े रहते हैं. कुछ जानकारों ने यहां तक बताया है कि कई सेलिब्रिटी के मैनेजर इन पैपाराजी को खुद शेड्यूल शेयर करते हैं. फोटो खींचने के साथ वीडियो वायरल किया जाता है और सेलिब्रिटी का प्रोमोशन हो जाता है.

 

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत,

You may have missed