June 6, 2026

ईरान में 70 घंटे से इंटरनेट बैन, ट्रांजेक्शन और ऑफिशियल वर्किंग पूरी तरह ठप…

images (6)

इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग बढ़ती जा रही है। अब हालात ऐसे बन गए हैं कि एक तभी पीछे हटेगा, जब दूसरा पीछे हटेगा। पहले तुम, पहले तुम की जिद पर दोनों देश अड़े हैं, लेकिन इस जिद का अंजाम क्या होगा? इसका अंदाजा लगाकर पूरी दुनिया हिली हुई है।

इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को 9 दिन बीते गए हैं। आज 10वां दिन हैं और दोनों देश एक दूसरे को तबाह करने की जिद पर अड़े हुए हैं। इजरायल ने दावा किया है कि जब तक वह अपना टारगेट अचीव नहीं कर लेगा, ईरान पर हमले नहीं रुकेंगे। वहीं ईरान ने दावा किया है कि अगर इजरायल हमले रोक दे तो वह भी जवाबी कार्रवाई रोक देगा, अन्यथा अपनी पूरी ताकत लगाकर पलटवार करेगा।

जंग से ईरान-इजरायल दोनों पिछड़े

लेकिन बता दें कि जंग से ईरान का परमाणु कार्यक्रम अब 2-3 साल पीछे चला गया है, वहीं इजरायल को भी खुद को फिर से विकास की राह पर लाना होगा। वॉशिंगटन स्थित ईरानी ह्यूमन राइट्स ग्रुप के अनुसार, 9 दिन से चल रही जंग में इजरायल के हमले में ईरान के 650 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और 2000 से ज्यादा घायल हुए हैं। वहीं ईरान के हमले में इजरायल के करीब 25 लोगों की मौत हुई है और 1000 लोग घायल हैं।

 

 

You may have missed