March 7, 2026

इस दिन से शुरू होगा BIGG BOSS 19, थीम और कंटेस्टेंट्स के नाम हुए रिवील…

images (13)
  • ‘बिग बॉस 19’ 3 अगस्त से शुरू हो सकता है.
  • इस बार कोई यूट्यूबर या इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर नहीं होगा.
  • सलमान खान का सीक्रेट कमरा होगा ‘बिग बॉस 19’ में.

मुंबई. रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ को लेकर ऑडियंस के बीच सालों से क्रेज रहा है. टीवी पर सबसे ज्यादा टीआरपी शो में एक रहा है. अब तक ‘बिग बॉस’ के 18 सीजन आ चुके हैं. इसके अलावा, बिग बॉस ओटीटी के तीन सीजन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुए है. ऑडियंस को पहले ‘बिग बॉस ओटीटी’ के चौथे सीजन का इंतजार था, लेकिन इस बार किसी वजह से नहीं आएगा. इस बार सिर्फ ‘बिग बॉस 19’ आएगा और यह काफी लंबे समय के लिए चलेगा.

बिग बॉस 19 की प्रीमियर डेट रिवील हुई.

पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि ‘बिग बॉस 19’ इस बार अक्टूबर नहीं बल्कि 19 जुलाई से शुरू होगा. लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं था. लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस 19’ की शुरुआत 3 अगस्त से हो सकती है. हालांकि, बिग बॉस 19 के प्रीमियर डेट को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है.

15 की उम्र में घर से भागकर की शादी, 9 साल में हुआ तलाक, दूसरी बार 7 फेरे लेने से पहले मां बनी टॉप एक्ट्रेस

‘बिग बॉस 19’ की थीम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस 19’ लंबा खिंच सकता है. यह भी दावा किया गया है कि इस सीजन में कोई यूट्यूबर या इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स शो का हिस्सा नहीं बनेगा. प्रोडक्शन से जुड़ी दिक्कतों की वजह से बिग बॉस ओटीटी नहीं आएगा. टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ‘बिग बॉस 19’ को पुरानी थीम के साथ आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं.

सलमान खान का सीक्रेट कमरा

‘बिग बॉस 19’ में सलमान खान एक सीक्रेट कमरा होगा, जहां कुछ नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को रखा जाएगा. वे बिग बॉस हाउस में मौजूद कंटेस्टेंट को देख सकेंगे. रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि इस बार ऑडियंस पोल के हिसाब से ही एविक्शन होगा. किसी टास्क के जरिए एविक्शन नहीं होगा. कंटेस्टेंट्स को टास्क के जरिए सिर्फ घर का राशन मिलेगा.

‘बिग बॉस 19’ के कंटेस्टेंट्स

‘बिग बॉस 19’ में संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं. इनमें कोरियोग्राफर-एक्ट्रेस डेजी शाह, तनुश्री दत्ता, फैजल शेख उर्फ फैजू, खुशी दुबे, विक्रम सिंह चौहान, राम कपूर, शशांक व्यास और लक्ष्य चौधरी है. इन नामों पर अभी आधिकारिक मोहर लगना बाकी है. प्रीमियर की डेट का ऐलान और कंटेस्टेंट्स के नाम आधिकारिक तौर पर सामने जल्द ही आएंगे.