अब कल शुभांशु शुक्ला को लेकर अंतरिक्ष स्टेशन मिशन पर जाएगा ड्रैगन कैप्सूल…
- NASA ने घोषित की नई तारीख
- नासा ने एक्सियॉम-4 मिशन की लॉन्च की नई तारीख का ऐलान कर दिया है. क्रू मेंबर स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट पर एक नए स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान में सवार होकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर रवाना होंगे. मिशन का लक्ष्य गुरुवार, 26 जून को शाम 4:30 बजे (भारतीय समय) ISS के साथ डॉकिंग करना है.
नई दिल्ली: नासा ने मंगलवार को घोषणा की कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए Axiom-4 मिशन अब 25 जून को लॉन्च किया जाएगा. ये मिशन भारत, हंगरी और पोलैंड के लिए अंतरिक्ष में वापसी का प्रतीक है.
एक्सियॉम-4 मिशन जो पहले 25 जून को नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा से स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट पर भारतीय समयानुसार दोपहर 12:01 बजे प्रक्षेपित होने वाला था. हालांकि, अब नासा ने मिशन के लॉन्च की नई तारीख का ऐलान कर दिया है.