March 6, 2026

टीम इंडिया के धाकड़ फिनिशर रिंकू सिंह और जौनपुर के मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज से जल्द ही करने वाले हैं शादी …

images (5)

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) और सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj) जल्द ही शादी (marriage) के बंधन में बंधने जा रहे हैं. टीम इंडिया के धाकड़ फिनिशर रिंकू सिंह और जौनपुर के मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं. दोनों की सगाई 8 जून को हुई है. क्रिकेटर रिंकू सिंह को योगी सरकार ने बड़ा तोहफ़ा दिया है. योगी सरकार ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) पद पर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

रिंकू सिंह का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर?

रिंकू सिंह ने कड़ी मेहनत के दम पर टीम इंडिया में एंट्री की. वो सालों तक केकेआर से जुड़े रहे. आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय टीम में मौका मिला. उन्होंने बतौर फिनिशर अपनी जगह बनाई है. वो अब तक 2 वनडे में 27.50 की औसत और 134.14 की स्‍ट्राइक रेट से 55 रन बना चुके हैं.

वहीं टी20 के 30 मैचों की 22 पारियों में तूफानी बल्‍लेबाज ने 507 रन बनाए हैं. टी20 में उनकी औसत 46.09 की और स्‍ट्राइक रेट 165.14 रहा है, खास बात ये है कि रिंकू के बल्ले से 3 फिफ्टी निकलीं. उनका हाई स्कोर नाबाद 69 रन हैं.